Monday, February 9, 2026
Homeमनोरंजनसाउथ के सुपरस्टार रामचरण की जिंदगी में आई खुशियां, बेटी के पिता...

साउथ के सुपरस्टार रामचरण की जिंदगी में आई खुशियां, बेटी के पिता बने

साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 20 जून को प्यारी-सी बच्ची को जन्म दिया है। उपासना को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राम और उपासना शादी के 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस राम और उपासना पर शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं।

उपासना ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर आधिकारिक जानकारी दी कि राम और उपासना एक लड़की के माता-पिता बन गए हैं। बच्चे के जन्म से कुछ घंटे पहले रामचरण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपने बच्चे के लिए संगीतकार काल भैरव द्वारा रचित एक गीत शेयर किया। साथ ही काल भैरव को उपासना की ओर से धन्यवाद दिया।

इस बीच, उपासना द्वारा एक बच्ची को जन्म देने के बाद साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा दादा-दादी बन गए हैं। फिलहाल उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई बेबी की पहली झलक देखने के लिए एक्साइटेड है। पांच दिन पहले राम और उपासना ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई थी। 11 साल बाद उनके घर नन्ही परी आई है।

लोकेश चंद्रा/संजीव/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular