Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाइबर सेल ने वापस कराए साढ़े तीन लाख रुपये, पीड़ित के चेहरे...

साइबर सेल ने वापस कराए साढ़े तीन लाख रुपये, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

कानपुर (हि.स.)। ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से हुई लाखों की ठगी के मामले में साइबर सेल पश्चिम जोन की टीम ने पीड़ित को साड़े तीन लाख रुपए उसके खाते में वापस कराया। उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी रूप से काबू पाने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी संदीप कोंडल ने विगत दिनों क्रेडिट, डेबिट कार्ड से ओएलएक्स के माध्यम से हुई साइबर ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि उसके खाते से तीन लाख इक्यावन हजार गायब हो गए है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में कार्रवाई के लिए सर्विलांस सेल पश्चिम जोन के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिंह कांस्टेबल मुन्ना लाल, कांस्टेबल सतनाम सिंह को निर्देश दिया गया कि पीड़ित को अतिशीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास करें। टीम ने सक्रियता से लगी और टीम को सफलता मिली और तीन लाख इक्यावन हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular