Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश साइबर क्राइम सेल ने पीड़ितों के खातों में वापस करवाए पांच लाख...

 साइबर क्राइम सेल ने पीड़ितों के खातों में वापस करवाए पांच लाख बीस हजार

जालौन(हि.स.)। साइबर क्राइम सेल टीम ने मंगलवार को ठगी का शिकार हुए दो लोगों को पांच लाख बीस हजार रुपये की धनराशि वापस लौटवाई है।

पीड़ित लखन गुप्ता व हरी प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। इसे देखते हुए साइबर क्राइम सेल ने कार्यवाही करते हुए पीड़ितों के पांच लाख बीस हजार रुपये उनके खातों में वापस लौटवाए हैं।

पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर हमेशा जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन फिर भी किसी न किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है। धोखाधड़ी के मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा पंजीकृत किया जाता है।

विशाल/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular