Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाइकिल सवार को दो सौ मीटर तक घसीटता चला गया डंपर,अस्पताल ले...

साइकिल सवार को दो सौ मीटर तक घसीटता चला गया डंपर,अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत

गेंहू पिसाने जा रहा था,घर में पत्नी खाना बनाने को बैठी थी

औरैया (हि. स.)। औरैया कन्नौज मार्ग पर सौंथरा अड्डा के पास गुरुवार को गेंहू पिसाने जा रहे साइकिल सवार युवक को डंपर ने रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर साइकिल सवार को करीब दो सौ मीटर घसीटते हुए ले गया। डंपर जब रुका तो आनन फानन में मौके पर खड़े लोग उसे एम्बुलेंस से सीएचसी सहार ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर मे खाना बनाने के लिए इंतजार कर रही पत्नी को जब सूचना मिली तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी।

जनपद सहार इलाके के पहाड़पुर गांव निवासी 47 वर्षीय अभिलाख पुत्र जिलेदार गुरुवार को आटा चक्की पर गेहूं पिसाने साइकिल से जा रहा था। सहार की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार डंपर के बीच मे आ गया और डंपर दो सौ मीटर तक घसीटते ले गया। डंपर रोककर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे सीएचसी सहार भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक की पत्नी गुड्डी देवी रोते हुए अस्पताल पहुंची। जहां वह पति का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी और बेसुध होकर बेहोश हो गई। परिजनों ने संभाला।मृतक की लगभग 17 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक के दो लड़कियां एक लड़का है जिसमे सबसे बड़ी एक लड़की 15 वर्ष की है।मृतक गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी का कार्य करता था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular