Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद संजय सिंह के समर्थन में आए अखिलेश यादव, मणिपुर की घटना...

सांसद संजय सिंह के समर्थन में आए अखिलेश यादव, मणिपुर की घटना पर भी बोले बीजेपी

लखनऊ(हि.स.)। मैं संजय सिंह और उन तमाम सांसदों का समर्थन करता हूं जो मणिपुर की घटना पर बहस चाहते हैं। बीजेपी के लोग जब हर बात पर बोलते हैं तो मणिपुर की जो घटना हुई उसपर भी कहना चाहिए। यह बातें गुरूवार को नई दिल्ली पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने मणिपुर में बिगड़े हालात को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक संगठन ने जो नफरत फैलाई और भाजपा की वोट की राजनीति के कारण मणिपुर में ये सब हुआ है। सरकार की सब जानकारी में रहा होगा, ऐसा नहीं है कि एजेंसियों को कुछ नहीं पता। अगर यह सब होते हुए सरकार ने देखा है तो सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए।

मोहित/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular