– पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर अचानक पंजाब का हुआ दौरा
कानपुर (हि.स.)। तीसरे चरण में हो रहे कानपुर में मतदान को लेकर सभी पार्टियों के राजनेताओं ने ताकत झोक दी है। गुरुवार को कानपुर में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरान, अनुप्रिया पटेल सहित सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रम लगे हुए थे। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया और पंजाब रवाना हो गये।
दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को गुरुवार को कानपुर आना था और गोविन्द नगर से भाजपा उम्मीदवार सुरेन्द्र मैथानी के पक्ष में रोड शो और जनसभा करनी थी। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई थी और लोगों अपने नेता को सुनने के लिए पलके बिछाए हुए थे। लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया जिससे उनको चाहने वालों में मायूसी छा गई।
इस विधान सभा में पूर्वांचल और बिहार के लोगों की अच्छी तादाद है और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को लोग पंसद भी करते हैं। उनका रोड शो गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में एस्सेल पैलेस गेस्ट हाउस सिंधी कालोनी से काली मठिया, शास्त्री नगर होते हुए पक्का तालाब मसवानपुर में खत्म होना था। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी ने बताया कि उनका कार्यक्रम अब नहीं हो पाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी ने बिहार और यूपी के लोगों को लेकर बयान दिया कि अब इन लोगों को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में मनोज तिवारी का पंजाब जाने का कार्यक्रम लग गया और बताया जा रहा है चन्नी के बयान का काउंटर करने के लिए मनोज तिवारी को भेजा गया है।
अजय/मोहित
