Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासांसद प्रतिनिधि ने बंद सार्वजनिक सुलभ शौचालय का किया निरीक्षण

सांसद प्रतिनिधि ने बंद सार्वजनिक सुलभ शौचालय का किया निरीक्षण

प्रदीप पांडेय

गोंडा।सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बुधवार को इटियाथोक थाना के पास स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय व स्नानघर का निरीक्षण किया, जो इन दिनों बंद चल रहा था। उन्होंने मौके पर मौजूद रहे केयरटेकर समेत स्थानीय लोगो से जानकारी ली और संबंधित जिम्मेदारों को सुलभ शौचालय में मौजूद कमियों को दूर कर उसे चालू किये जाने हेतु निर्देशित किया। श्री सिंह ने लोगो को आस्वाशन दिया कि जल्द ही यहां जो भी समस्याएं है उसे दो दिन में दूर कराया जाएगा। बताते चले कि स्वक्ष भारत मिशन के अंतर्गत सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना से इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर थाना के पास निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय व स्नानघर में करीब दो माह से ताला लटक रहा है। इसका लोकार्पण गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने जुलाई 2018 में किया था। अंदर मौजूद टिल्लू पम्प मोटर खराब होने की वजह से इसके बंद रहने से आस पास के ग्रामीणों समेत बाजार आने वाले लोग इसका इस्तेमाल नही कर पा रहे है। इस समस्या को मीडिया ने उठाया और खबरों को प्रकाशित किया। मामले को संज्ञान में लेकर सांसद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर शौचालय का निरीक्षण कर समस्या समाधान हेतु जिम्मेदारों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ इटियाथोक बीजेपी मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, मंडल उपाध्यक्ष अजय राठौर, करुणाशंकर ओझा, गोरेलाल शुक्ला, किशोरीलाल, चंद्रप्रकाश, शिवकुमार, सीताराम सोनकर, केदारनाथ, नकछेद आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular