Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासांसद निधि से बने सुलभ शौचालय व स्नानघर में लटक रहा ताला

सांसद निधि से बने सुलभ शौचालय व स्नानघर में लटक रहा ताला

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
स्वक्ष भारत मिशन के अंतर्गत सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना से इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर थाना के पास निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय व स्नानघर में करीब दो माह से ताला लटक रहा है। इसके चलते आस पास के ग्रामीणों समेत बाजार आने वाले लोग इसका इस्तेमाल नही कर पा रहे है। अब इसके बंद रहने से बाजार आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बता दे कि इसका लोकार्पण गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने जुलाई 2018 में किया था। लाखों रुपये खर्च कर इस शौचालय का निर्माण सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश राज्य शाखा लखनऊ द्वारा जनहित में कराया गया था। जिम्मेदारों की लापरवाही से अब यह बंद चल रहा है। देखरेख कर रहे नकछेद ने बताया कि करीब दो माह से अंदर लगा टिल्लू पम्प मोटर खराब है और पानी की समस्या है, इस वजह ताला लगाया गया है। बताया कि कई बार जिम्मेदारों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। इटियाथोक पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे ने बताया कि ताला लगने से तमाम लोगो को परेशानी है, यह हमारे ग्राम पंचायत को हैंडओवर नही है, कोई अन्य इसका देखरेख कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular