Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद दिनेश लाल यादव के भाई सड़क हादसे में घायल

सांसद दिनेश लाल यादव के भाई सड़क हादसे में घायल

बाराबंकी (हि.स.)। आजमगढ़ से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के बड़े भाई विजय लाल यादव सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यह हादसा गुरुवार सुबह के वक्त बाराबंकी जिले में थाना सुबेहा क्षेत्र में हुआ। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। थाना सुबेहा के पास उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने की वजह से पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर के बाद गाड़ी हवा में करीब 15 मीटर तक ऊपर उछल गई थी।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular