Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद को लौटाना पड़ा पीएम किसान सम्मान निधि की नौ किस्त

सांसद को लौटाना पड़ा पीएम किसान सम्मान निधि की नौ किस्त

मीरजापुर(हि.स.)। आखिरकार सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का रुपया वापस करना पड़ा।

सांसद पकौड़ी लाल व उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्ना देवी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का नौ-नौ किस्त का लाभ लिया था। मामला उजागर होने पर सांसद ने कृषि विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन रुपया जमा कर दिया।

मडिहान तहसील के पटेहरा कला गांव निवासी सांसद ढाई वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सूची में छानबे विधायक राहुल प्रकाश का भी नाम था, लेकिन उन्होंने एक भी किस्त नहीं ली थी।

जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने शुक्रवार को यह बताया कि सांसद ने खुद व अपनी पत्नी का 36 हजार रुपया जमा कर दिया है। सांसद पकौड़ी लाल ने बताया कि कृषि विभाग की लापरवाही से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का किस्त उनके खाते में पैसा जाता रहा। जानकारी होने पर पैसा वापस कर दिया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular