Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसांसदों के निलंबन पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, विपक्ष की आवाज दबाने...

सांसदों के निलंबन पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश

नई दिल्ली (हि.स.)। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन से 12 सांसदों को निलंबित किए जाने पर कहा है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने मंगलवार को कहा कि सांसदों की ओर से माफी का कोई सवाल नहीं उठता है। सदन के नियमों के विरूद्ध सदस्यों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

विपक्ष के 12 सांसदों को कल राज्यसभा से प्रस्ताव के माध्यम से निलंबित कर दिया गया था। विपक्ष इसको लेकर खासा नाराज है और मिलकर रणनीति बना विरोध में उतरने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular