Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

सहारनपुर (हि.स.)। गंगोह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। एक ट्रैक्टर और बाइक की भिडंत में यह भीषण हादसा हुआ। मरने वाले तीनों दोस्त थे। इससे तीनों घरों में दीवाली की खुशियां काफूर हो गई और मातम पसर गया।

गंगोह कस्बे के तीन युवक लक्की, विक्की और प्रद्युम्न गुरुवार की रात अपने किसी दोस्त से मिलने तीतरों आए थे। देर रात एक ही बाइक से तीनों वापस गंगोह जा रहे थे। तीतरो-गंगोह रोड़ पर ग्राम चंदपुर के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों के शरीर बुरी तरह से बिखर गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से घायल तीनों दोस्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का समाचार मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular