Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर में वाहनों के अवैध कटान पर सख्ती, छह पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर में वाहनों के अवैध कटान पर सख्ती, छह पर मुकदमा दर्ज

 

सहारनपु (हि.स.)। मेरठ के बाद अब सहारनपुर में वाहनों के अवैध कटान पर पुलिस की सख्ती हुई है। पुलिस ने छापेमारी के बाद शुक्रवार को छह वाहन काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पश्चिमी उप्र में चोरी के वाहनों को काटने का धंधा खूब फल-फूल रहा है। मेरठ का सोतीगंज पूरे उत्तर भारत में चोरी के वाहन काटने के लिए कुख्यात है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर आदि जिलों में भी वाहनों का अवैध कटान चल रहा है। सहारनपुर पुलिस ने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोलीखाल मोहल्ले में गुरुवार की आधी रात को पुलिस ने वाहनों के अवैध कटान करने वालों के यहां छापा मारा था। इस दौरान 500 मीटर सरकारी सड़क को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान कबाड़ी की दुकानों के लाइसेंस और वाहनों के कागजात भी चेक किए, लेकिन कोई वैध कागज नहीं मिला था।

पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने वाहन काटने वाले परवेज, हाजी नाहर, मुल्ला तस्लीम, टीपू, इमरान, फारुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन कटान की पूरी जिम्मेदारी लेने वाले सलीम चौधरी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सलीम पुलिस का छापा नहीं लगने की भी गारंटी लेता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चेनप्पा ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और कुतुब शेर पुलिस को लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular