सहारनपुर (हि.स.)। कश्मीर से धारा 377 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने यूपी में 2022 में 325 से अधिक सीटें जीतने की बात कही। बुधवार को सहारनपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में 60 प्रतिशत वोट हमारी हैं। बाकी 40 प्रतिशत वोट में बंटवारा है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती हैं लेकिन हमने विकास किया है। पिछले सात साल में प्रधानमंत्री ने सात दिन भी छुट्टी नहीं ली।
सहारनपुर शहर के मोहल्ला मानकमऊ में जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश का विकास किया है। यही कारण है कि अगर सपा-बसपा-कांग्रेस सभी एक हो जाए्ं ताे भी भाजपा को प्रभावित नहीं कर पाएंगी। 2022 में भाजपा की सरकार आएगी।
दलितों काे साधने की कोशिश करते हुए उन्हाेंने कहा कि विरोधी हमे अगड़ों की पार्टी कहते हैं, लेकिन जब प्रयागराज कुंभ में देश के प्रधानमंत्री जाते हैं तो वह सफाईकर्मियों के पैर धुलने का काम करते हैं। इससे साफ है कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी हैं। आज भारत विश्व का सर्वशक्तिशाली देश इसलिए बना, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पहले कभी पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों काे मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया गया। हमारी सरकार ने दुश्मन देश में घुसकर जवाब दिया है।
सड़कों के विकास का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री ने 2022 में कमल खिलाने का आह्वान किया और कहा कि आप कमल खिलाओं हम सहारनपुर को खिला देंगे। सहारनपुर को बर्बाद करने वाले कान खोलकर सुन लें, 2017 में आपने हमे पांच विधायक दिए थे। इस बार हमे सहारनपुर से सात विधायक चाहिए। सहारनपुर में पहले शाम ढलते ही पुलिस चौकियों और थानों पर ताले लग जाते थे, लेकिन अब हमारी सरकार में ऐसा नहीं होता। अब पुलिस नहीं, बल्कि गुंडे डरते हैं और पलायन कराने वालों का हमारी सरकार का पलायन हुआ है। पहले लोग पलायन करते थे। अब गुंडे पलायन करते हैं।
केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि पहले अधिकारी ठेकेदार पैसा खा जाते थे और अब हमारी सरकार में विकास होता है, दलाली नहीं खाई जाती है इसलिए दलालों काे टीस हाे रही है। जनता काे 2022 में फैसला लेना है। जनता विकास चाहती है। हमारे लिए बलिया और बागपत, गाजियाबाद, गाजीपुर और सहारनपुर-लखनऊ सब एक जैसे हैं।
जनसभा को पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, विधायक ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, कीरत सिंह समेत पूर्व विधायक राजीव गुंबर और जगपाल ने संबोधित किया।
शिवमणि त्यागी
