सहारनपुर । जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता की का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जाानकारी के मुताबिक जनपद शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव अहमदपुर की शिखा की शादी थाना क्षेत्र के गांव काकरकुई में चार महीने पहले रवि पुत्र ओमप्रकाश हुई थी। मंगलवार को शिखा अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और मृतका के पति पर दहेज का आरोप लगाया। मृतका के पिता विजय सिंह ने मृतका के पति रवि के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
