सहारनपुर (हि.स.)। जनपद में एक पीठासीन अधिकारी की हृदयाघात से मौत हो गई है। पीठासीन अधिकारी पेशे से शिक्षक थे।
नकुड़ विधानसभा के सरसावा थाना इलाके के गांव ढिक्का के बूथ नम्बर 117 के पीठासीन अधिकारी राशिद अली (55) की बीतीरात हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
इस मामले में थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राशिद अली (55) कैलाशपुर गांव के रहने वाले और शिक्षक थे।
सुरेश/दीपक
