Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सहारनपुर झांसी समेत चार मण्डलों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

 सहारनपुर झांसी समेत चार मण्डलों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां प्रदेश के चार मण्डलों सहारनपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद और झांसी की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैैठक में शासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक से संबंधित मण्डल के जिम्मेदार अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी दौरे से वापस आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 3:30 बजे सहारनपुर मण्डल की समीक्षा बैठक करेंगे। आजमगढ़ मण्डल की शाम अपराह्न चार बजे, मुरादाबाद की पांच बजे और 5:30 बजे झांसी मण्डल की समीक्षा बैठक करेंगे। यह सभी बैठकें मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर होंगी।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular