Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहस्य श्री गोवर्धन नाथ जू मेला चरखारी प्रारम्भ, 139 वर्ष पुरानी परंपरा...

सहस्य श्री गोवर्धन नाथ जू मेला चरखारी प्रारम्भ, 139 वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक

महोबा (हि. स.) महोबा की तहसील चरखारी में वर्तमान समय गोवर्धन मेले का आयोजन प्रारम्भ हो गया है, यह वार्षिक मेला जिसकी परम्परागत शुरुआत चरखारी रियासत के राजा मलखान सिंह जूदेव ने विक्रमी संवत 1940 सन,1883 में कराई थी तब से लगातर ये प्रथा नगरवासियों द्वारा आयोजित की जाती रही है, जिसमें अब प्रसाशन भी अपनी पूर्ण भागीदारी के साथ सहयोग करता है, इस मेले में क्षेत्रीय जन द्वारा मुख्य रूप भागीदारी की जाती है एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

सहस्य श्री गोवर्धन नाथ जू मेला चरखारी प्रारम्भ, 139 वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक

यह मेला गोवर्धन नाथ जू मेला के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि मेला गोवर्धन नाथ जी मंदिर प्रांगण में ही लगता है । धार्मिक दृष्टि से इस मेले को बड़े ही महत्त्वपूर्ण आयोजन के रूप में मनाया जाता है।

पुरातन परम्परा अनुसार इस मेले की शुरुआत दीपावली के दूसरे दिन परवा को गुमानविहारी मंदिर से भगवान गोवर्धन को गोवर्धन नाथ मंदिर लाया जाता है एवं उनके आगमन के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत हो जाती है। मेले का पूर्ण प्रारंभ दीपावली के 11 दिन बाद एकादशी से शुरू होकर एक माह के लिए किया जाता है। मेले में हजारों की भीड़ शामिल होती है। एक माह तक यहां पर पवित्र तीर्थ वृंदावन के अनुसार ही दृश्य एवं झांकियां देखने को मिलती हैं।

यह मेला भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित है। 108 श्रीकृष्ण देव के मध्य में श्री गोवर्धन नाथ जू की अनुपम झांकी तथा मंदिरों की दुर्लभ एवं निराली छटा है जिसमें गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठ उंगली पर धारण किया जाना विशेष दर्शनीय है। एक माह तक मेले में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जैसे-विष्णु यज्ञ, भागवत कथा, रामलीला, रासलीला के अलावा बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कोरोना काल में 2 साल तक सरकारी नियम की बाध्यता के कारण इस मेले का आयोजन नहीं हो पाया, जिसमें आमजन में बड़ी निराशा रही । इस आयोजन में क्षेत्रीय एवं दूर दूर के दुकानदारों द्वारा स्टाल लगा कर क्षेत्रीय एवं अन्य सामग्री की बिक्री भी जाती है इसलिए रोजगार की दृष्टि से भी ये मेला मुख्य भूमिका अदा करता है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular