Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश''सहयोग की छतरी'' में असहायों को मिल रहा जीवन

”सहयोग की छतरी” में असहायों को मिल रहा जीवन

कुशीनगर (हि.स.)। ठंड व शीतलहर के प्रकोप के बीच कुशीनगर की नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के ”सहयोग की छतरी” कार्यक्रम के तहत गरीबों व असहाय लोगों को पहनने के लिए गर्म व ऊनी कपड़े मिल रहे हैं। ताकि ठंड से उनका बचाव हो सके। संस्थान के स्टाल पर सक्षम लोग पुराने कपड़े दान कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने नए कपड़े खरीद कर संस्था को दान किए।

शनिवार को कसया के एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने नेशनल हाइवे ओवरब्रिज के पास संस्था के स्टाल का उद्घाटन किया। एसडीएम ने अनेक रिक्शा चालक, मजदूर आदि अनेक असहाय लोगों को कम्बल, स्वेटर, कोट, दास्ताने, मफलर, इनरवियर वितरित किये। एसडीएम ने सक्षम लोगों को छतरी में गरम वस्त्र दान करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पवित्र कार्य है। शासन और प्रशासन की मंशा भी है कि समाज के अंतिम आदमी की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाय। इस कार्य में शासन, प्रशासन अनवरत कार्य कर रहा है। इस दिशा में नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की यह पहल सराहनीय है।

संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के शिक्षक डॉ. रितेश सिंह के संयोजन में संस्था ने सहयोग की छतरी लगाई है। संयोजक डॉ. रितेश ने ठंड के पूरे मौसम एवं प्रत्येक बर्ष छतरी लगाने का भरोसा दिलाते हुए सक्षम लोगों से सहयोग की अपील की। संस्था अध्यक्ष नीतीश शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी, इन्द्र मिश्र, आशीष द्विवेदी, ममता कश्यप, परवेज आलम गुडडू आदि ने एसडीएम सहित अन्य आगुन्तकों का स्वागत किया।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular