लखनऊ (हि.स.)। बिना संस्कार नहीं, सहकार बिना सहकार नहीं उद्धार के भाव के साथ सहकार भारती का सातवां त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के पालिटेक्निक में 17 दिसम्बर से होने जा रहा है। सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ और इसमें गणमान्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ.उदय जोशी ने बताया कि सहकार भारती का सातवां अधिवेशन से पहले आज भूमि पूजन किया गया है। सहकार भारती अपना सातवां अधिवेशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजकींय पालिटेक्निक में करने जा रहा है। जिसका उद्घाटन 17 दिसम्बर को शाम पांच बजे देश के गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।
बताया कि उद्घाटन अवसर पर विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महत्वपूर्ण उपस्थिति में केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सहकारिता मंत्री उप्र मुकुट बिहारी वर्मा रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय पालिटेक्निक प्रांगण में भूमि पूजन के वक्त सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर मुख्य रुप से मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल, प्रदेश महामंत्री प्रवीण जादौन, व्यवस्था के लिए जुड़े कार्यकर्ताओं में अभय द्विवेदी, अरुण सिंह, नंदिनी मौजूद रहे।
शरद
