Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सहकारी समिति में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का सदस्यता महाअभियान...

 सहकारी समिति में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) का सदस्यता महाअभियान अंतिम चरण में

औरैया(हि.स.)। भारत सरकार में पृथक सहकारिता मंत्रालय के गठन के उपरांत बी-पैक्स को बहुआयामी एवं बहुउद्देश्यीय बनाने के लिए किसानों के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई हैं। यह जानकारी शुक्रवार को कंचौसी समिति के सचिव अनोज कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीणों व किसान भाइयों से साझा की।

सचिव अनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश की ग्रामीण जनता को स्थानीय स्तर पर और भी कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा इस योजना में प्रदेश सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक साधन सहकारी समिति (बी पैक्स) यादव मतस्य सहकारी समिति अथवा डेयरी सहकारी समिति अवश्य खोली जाएगी। इस दिशा में कार्य भी आरम्भ कर दिया गया है। केंद्रीय गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देश पर सभी प्राथमिक सहकारी समितियों को सुद्रण कराया जाएगा।

सहकारी समिति कंचौसी के वर्तमान अध्यक्ष रामप्रकाश पाल व सहकारी संघ लि०दिबियापुर के सभापति संतोष शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि अभी पूरे प्रदेश में साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) में 01 से 30 सितंबर 2023 तक सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत सभी कृषक भाइयों को जो साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) के सदस्य नहीं हैं उन्हें सदस्य बनाकर उ०प्र० सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

सुनील /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular