Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहकारिता से समृद्धि कार्यक्रम 06 सितम्बर को, सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा होंगे...

सहकारिता से समृद्धि कार्यक्रम 06 सितम्बर को, सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ(हि. स.)। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सदस्य प्रबन्धन मण्डल के सदस्य और इंडकॉप के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि आगामी 06 सितम्बर को लखनऊ में सहकारिता से समृद्ध कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में सहकारिता राज्यमंत्री मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहेंगे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश सहकारिता में पिछड़ा राज्य है। इसलिए यहां सहकारी समितियों को ऋण पर 20 प्रतिशत सब्सिडी दिया जाता है। यूपी अल्पविकसित प्रदेश में आता है। विकसित में गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य है।

उत्तर प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए इंडकॉप और इफको के बैनर पर सहकारिता से समृद्धि कार्यक्रम 06 सितम्बर को सहकारिता भवन के सभागार में 11 बजे दिन में आयोजित है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में कार्यरत समितियों को बुलाया गया है और सहकार से समृद्ध विषय पर व्यापक चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular