Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी...

ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झांसी (हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की शिनाख्त मप्र निवासी के रूप में कई गई है। वह पिछले 10-12 दिनों से मऊरानीपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था।

मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले लोगों ने मंगलवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव लटकते देखा। इसकी जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान दीपक कुशवाहा पुत्र खितई कुशवाहा निवासी ग्राम लार थाना जतारा जिला टीकमगढ़ मप्र के रूप में हुई।

ससुर चरन कुशवाहा ने बताया कि मृतक दामाद दीपक पिछले 10-12 दिन से मऊरानीपुर में अपनी ससुराल में रह रहा था। रात्रि में खाना खाने के बाद दामाद घर से निकला और लौटकर नहीं आया। आखिर दीपक के द्वारा इस तरह का कदम क्यों उठाया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ससुर ने बताया कि बेटी की शादी दीपक से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मप्र में मृतक युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular