मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान शांतिपूर्ण व बिना भय के मतदान करने का संदेश दिया गया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तीन कम्पनी मुरादाबाद में कैम्प कर रही है।
उप्र विधानसभा निर्वाचन 2022, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने जिले के कांठ, बिलारी, मूंढापांडे, छजलैट, ठाकुरद्वारा, भगतपुर, बिलारी थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर, सीओ कांठ, सीओ ठाकुरद्वारा, सीओ बिलारी, सभी थाने के थाना प्रभारी व पुलिस बल मौजूद रहे।
निमित
