Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसशस्त्र बल के साथ पुलिसकर्मियों ने किया पैदल गश्त

सशस्त्र बल के साथ पुलिसकर्मियों ने किया पैदल गश्त

– शांतिपूर्ण व्यवस्था में बिना भय के मतदान करने का दिया संदेश

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान शांतिपूर्ण व बिना भय के मतदान करने का संदेश दिया गया। चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तीन कम्पनी जिले में कैम्प कर रही है।

उप्र विधानसभा निर्वाचन, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार को जिले में भगतपुर, सोनकपुर, मूंढापांडे, कटघर, भोजपुर आदि थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस सर्किल अधिकारी आदि रहे। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष व प्रभारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular