संवाददाता
अयोध्या। सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाने की पुलिस ने बीती रात छापा मारकर सवा कुंतल गोमांस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बलरामऊ गांव के एक बाग में दबिश देकर सवा कुंतल गोमांस बरामद कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से सवा कुंतल गोमांस, दो चॉपर और दो चाकू बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढें : तो इसलिए मांझी को छोड़नी पड़ी पार्टी प्रमुख की कुर्सी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
