इटावा(हि.स.)। जनपद में हाइवे पर वाहनों को लूटने वाले गिरोह के शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरे के पास से पुलिस ने बीते दो जनवरी की रात को लूटी गई पिकअप गाड़ी और कुछ नकदी बरामद की है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर लुटेरे की गिरफ्तारी की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बीते दो जनवरी की रात में अनार लेकर राजस्थान के जयपुर से मध्यप्रदेश के रीवा जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को ऑटो सवार बदमाशों ने पिकअप चालक के साथ मारपीट कर गाड़ी को लूट लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम संयुक्त रूप लुटेरों का सुराग लगाने में जुट गई थी। इसी क्रम में पुलिस ने आज सुबह संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान दतावली नहर पुल के पास अनार से लदी पिकअप को लूटने वाले गैंग के लुटेरे के खड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ गया। गिरफ्तार लुटेरे अक्षय पुत्र कन्हैया लाल निवासी भूटा रमपुरा कर्री पुलिया थाना चौबिया निकला। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ अनार से लदी मैक्स पिकअप गाड़ी को लूटने की बात कबूल की। इसके साथ ही लुटेरे ने थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत दो फरवरी को ऑटो में बैठाकर एक युवक से तीन हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरे के पास से लूटी हुई मैक्स पिकअप गाड़ी और छह सौ रुपये की नकदी बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे को जेल भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है। साथ में गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है।
राजस्थान क नागौर जनपद निवासी लीलाधर पिकअप चालक से बीती दो फरवरी को जालौर से अनार लेकर मध्यप्रदेश के रीवा जाते समय इटावा में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर ऑटो सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की थी। लुटेरे उसका अनार लदी मैक्स पिकअप गाड़ी, एक मोबाइल और पंद्रह हजार की नकदी लूट ले गए थे। इस लूट का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है।
रोहित
