Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसलीम की पत्नी के नाम से बने तीन मंजिला भवन को किया...

सलीम की पत्नी के नाम से बने तीन मंजिला भवन को किया सील

लखनऊ(हि. स.)। एलडीए के जोन छह में वजीरगंज क्षेत्र में सलीम की पत्नी के नाम से बने तीन मंजिला निर्मित भवन को सील कर दिया।

जोन छह के विहित प्राधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्र में शफिया खातून जो सलीम की पत्नी है, उनका 250 वर्ग मीटर भूखंड में बने बेसमेंट और तीन मंजिला निर्माण कार्य को क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील किया गया है।

उन्होंने बताया कि वजीरगंज के लल्लूमल मंदिर मार्ग पर बने इस निर्माण कार्य को बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही बना लिया गया था। इसकी कार्यवाही के लिए गए अवर अभियंता सुशील वर्मा एवं कुलदीप त्यागी सहित एलडीए की टीम ने आज एक्शन लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular