Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्विलांस से बरामद हुए पन्द्रह लाख के मोबाइल, पीड़ितों के चेहरे खिले

सर्विलांस से बरामद हुए पन्द्रह लाख के मोबाइल, पीड़ितों के चेहरे खिले

कानपुर (हि.स.)। सर्विलांस सेल के सहयोग से पुलिस ने सोमवार को गुम हुए एक सौ एक मोबाइल बरामद किए। मोबाइल की कुल कीमत लगभग पन्द्रह लाख रुपये है।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि बरामद हुए मोबाइल फोन किसी कारणवश गिर गए या फिर खो गए थे। इस सम्बन्ध में पीड़ितों ने पुलिस से बरामद करने के लिए सहयोग मांगा था। सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस कर्मचारियों ने जिन लोगों का फोन बरामद किया है, उन्हें देने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में बुलाया गया। एक-एक करके सभी को उनके खोए मोबाइल मिले तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना की।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनहित के इस कार्य में लगी सर्विलांस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular