Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्विलांस सेल ने खोए सौ मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाया

सर्विलांस सेल ने खोए सौ मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाया

लखनऊ, 19 फरवरी (हि.स.)। पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन और सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने खोए सौ मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाया गया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राहुल राज ने रविवार को यह बताया कि तमाम लोगों ने अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत अलग-अलग थाना में दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेकर सर्विलांस सेल को लगाया गया था। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 100 स्मार्ट फोन लखनऊ, हरदोई, उन्नाव,बाराबंकी और सीतापुर के जिलों से बरामद किया है, जिसकी कीमत 19 लाख 25 हजार रुपये है। मोबाइल स्वामियों को कार्यालय बुलाकर उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल लौटा गया तो स्वामियों ने पुलिस की सराहना की।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular