Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सर्विलांस टीम और पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल

 सर्विलांस टीम और पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल

जालौन(हि.स.)। जालौन पुलिस द्वारा लोगों के खोए हुए 151 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। पुलिस लाइन सभागार में लोगों को एसपी जालौन के निर्देश पर मोबाइल का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि जिले में जिन लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे, उन्हें सर्विलांस की मदद से जालौन पुलिस ने बरामद करते हुए आज सोमवार को उरई पुलिस लाइन सभागार में मालिकों को सूचना देकर उन्हें सामूहिक रूप से 151 मोबाइल फोन को लौटाया गया। इसके साथ ही जिले की पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 लाख की कीमत के 151 मोबाइल पुलिस ने किए लोगों को सुपुर्द किए है। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए जालौन पुलिस की सराहना की।

विशाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular