Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेता

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेता

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र 28 नवम्बर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र आरम्भ होने से पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की ओर से सभी दलीय नेताओं से निर्वाध रूप से सदन चलाने की अपील की गयी। सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया है।

इस बैठक में नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के स्थान पर समाजवादी पार्टी से मनोज पाण्डेय, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी से डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस पार्टी से आराधना मिश्रा ‘मोना’, जनसत्ता दल से रघुराज प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से उमाशंकर सिंह समेत अन्य दलीय नेता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलीय नेताओं के साथ नई नियमावली का लोकार्पण किया।

दिलीप शुक्ल/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular