मुरादाबाद (हि.स.)। कुंदरकी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में दुकान से चोरी के शक में सर्राफा दुकानदार ने महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोप है कि ज्वेलरी खरीदने के बहाने महिला और उसके साथ आए दो युवक सर्राफा की दुकान में बैठकर ज्वेलरी देखते हुए कुछ सामान अपनी जेब में रख लिए थे। जिस पर दुकानदार को शक होने के बाद उसने दुकान का शटर बन्द कर लिया। शक होने पर तीनों से पूछताछ की गई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है।
सर्राफा दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उसके बाद दुकानदार ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और चोरी के शक में 3 लोगों को थाने ले आई और उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपित लोगों पर बाइक की भी छानबीन कर रही है।
निमित जायसवाल/सियाराम
