Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सर्पों की नींद टूटते ही खुल गया कानपुर प्राणि उद्यान का सरीसृप...

 सर्पों की नींद टूटते ही खुल गया कानपुर प्राणि उद्यान का सरीसृप गृह

कानपुर(हि.स.)। मार्च महीने में तापमान बढ़ते ही कानपुर चिड़ियाघर के सरीसृप में पल रहे सांपों की अब नींद खुल चुकी है। बुधवार से यहां पहुंचने वाले दर्शकों के लिए उन्हें बाड़े में लाया जाएगा। यह जानकारी चिड़ियाघर के डायरेक्टर केके सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि लगभग तीन माह की नींद पूरी करके तापमान बढ़ते ही सांपों को बाढ़े में लाया जाएगा। सर्दी के मौसम में सांप गहरी नींद में सो जाते हैं। मार्च में गर्मी बढ़ते ही सांप गहरी नींद से जाग उठे हैं। सभी सांपों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद कानपुर जू स्थित सरीसृप गृह को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जू में बारह प्रजातियों के सांप यहां पल रहे हैं। जिसमें नाग, अजगर, पाइथन, कोबरा, रसल वाइपर, धामिन, घोड़ा पछाड़ समेत 12 प्रजातियों के सांप हैं। हाइबरनेशन को शीतनिद्रा या सुषुप्तावस्था भी कहते हैं। सांप ठंड से बचने के लिए इस मौसम में करीब तीन महीने तक लगातार सोते रहते हैं। इसके चलते सरीसृप गृह बंद कर दिया जाता है। तापमान बढ़ने पर बुधवार15 मार्च से दर्शकों के लिए सरीसृप गृह को दोबारा से खोला जा रहा है। यहां लोग आकर सांपों के बारे में डिटेल के साथ उन्हें देख सकेंगे।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular