Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्द हवा और गलन में सारे काम काज ठप, अलाव के सहारे...

सर्द हवा और गलन में सारे काम काज ठप, अलाव के सहारे बीत रहा दिन

-सपा नेताओं ने प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने का किया आग्रह

प्रयागराज (हि.स.)। इन दिनों लगातार तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के थपेड़े से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर निगम की ओर से भी कोई खास अलाव की व्यवस्था नहीं हो रही है। ऐसे में लोग खुद से या क्षेत्रीय पार्षद की मदद से लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। हाड़ कंपाती ठंड से राहत महसूस करने को अलाव के आसपास घेरा बना कर लोग हर नुक्कड़ और चौराहों पर देखे जा सकते हैं।

बढ़ी ठंड के बीच समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने जिलाधिकारी व निगम प्रशासन से बढ़ती शीत लहर को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों सहित गरीब बस्तियों, लोगों के ठहराव वाले स्थानों को चिन्हित कर अलाव जलवाने की मांग की है।

मोहम्मद अस्करी ने बताया कि दायरा शाह अजमल में पार्षद अनीस अहमद, रौशन बाग में पार्षद रमीज अहसन करैली में पार्षद फजल खान, सुल्तानपुर भावा क्षेत्र में पार्षद अब्दुल समद, साठ फिट रोड पर सपा नेता व नाज हास्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव, तारिक अनवर अंसारी, मो. वासिक, चौक बहादुरगंज में पार्षद नेम यादव समेत अन्य पार्षद व समाजसेवियों द्वारा विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular