Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासर्द रात में ठिठुरते बदन पर जब इंकलाब फाउंडेशन ने डाला कम्बल,...

सर्द रात में ठिठुरते बदन पर जब इंकलाब फाउंडेशन ने डाला कम्बल, तो हुई दुआओं की बारिश

लगातार 50वें दिन जारी रहा मिशन राहत मुहिम अब तक 1000 कम्बल हुए वितरण

आज के आधुनिक युग में जहां एक तरफ युवा तरुणाई पर संवेदनहीन होने का प्रश्न चिन्ह लगता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आज भी बहुत युवा ऐसे हैं जो इस तकाज़े को गलत साबित करते हैं कुछ ऐसी ही पहल की गोंडा के इंकलाब फाउंडेशन के युवाओं ने जिन्होंने सर्द रातों में फुटपाथ पर ठिठुरते मेहनतकशों के बदन पर जब कम्बल डाला तो उन्हें सहसा विश्वास नहीं हुआ कि आज के जमाने में ऐसे लोग भी हो सकते हैं जिन्हें दूसरों की परिस्थितियों का एहसास होता है भगवान राम की जन्मभूमि के ठीक बगल के जनपद गोंडा में इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने शिक्षक नेता के साथ मुख्यालय के प्रमुख चौराहों रेन बसेरों में कम्बल वितरण कर सर्दी में ठिठुरते गरीबों असहायों के चेहरे पर मुस्कान ला दी युवाओं ने कम्बल वितरण कर खुले आसमां के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज में मानवता ख़त्म नहीं हुई है और आज भी समाज में एक दूसरे के दर्द को महसूस करने वाले लोग मौजूद हैं ।
सर्द रातों में ठिठुरने को मजबूर
ठण्ड क्या होती है ये कोई उनसे पूछे जो सर्द रातों में खुले आसमां के नीचे किसी तरह अपने बदन को सिकोड़कर रात गुजारने को मजबूर होते हैं ऐसी स्थिति में यदि ऐसे मजलूम लोगों को कोई भी ऊनी वस्त्र मिल जाए तो उनके मुंह से दुआओं की बारिश होना लाजिमी है कुछ ऐसी पहल की गोंडा के युवा समाजसेवी अविनाश सिंह ने जिन्होंने मुख्यालय स्थित विभिन्न प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक आशियानों पर जाकर ठिठुरते लोगों को कम्बल वितरण किया बांटे कम्बल और ऊनी कपड़े गोंडा में इंकलाब फाउंडेशन व समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कम्बल व ऊनी कपड़ों का वितरण किया रात लगभग 11 बजे अविनाश सिंह मुख्यालय स्थित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गुरुनानक चौराहा, अंबेडकर चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, जैसे प्रमुख स्थानों पर पहुंचे और फुटपाथ पर खुले आसमां के नीचे करवट बदलते जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया साथ में अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव, जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता अजेय विक्रम सिंह भी सम्मिलित थे अविनाश सिंह ने कहा कि लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ठंड से बचाया जा सके इस मुहिम में डॉ अनिता मिश्रा, डॉ समीर गुप्ता, डॉ अतुल सिंह, डॉ डीके राव, डॉ सादिर खान, डॉ घनश्याम गुप्ता, डॉ शिवांगी राज, कैप्टन क्रांति सिंह व अन्य लोगों के सहयोग से यह मुहिम चलाई जा रही है ।

सर्द रात में ठिठुरते बदन पर जब इंकलाब फाउंडेशन ने डाला कम्बल, तो हुई दुआओं की बारिश
RELATED ARTICLES

Most Popular