Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्दी को लेकर अलाव की प्रभावी व्यवस्था व जरूरतमंदों को करें कम्बल...

सर्दी को लेकर अलाव की प्रभावी व्यवस्था व जरूरतमंदों को करें कम्बल वितरण: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सर्दी के मद्देनजर अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने तथा रैनबसेरों में सुरक्षा व स्वच्छता के व्यापक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं, मेडिकल काॅलेज परियोजनाओं आदि की डीपीआर समय से तैयार करते हुए इनका निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को समय से इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने मण्डलों में स्थापित किए जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को मण्डी तथा धान क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular