Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्दी और कोहरे के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद

सर्दी और कोहरे के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद

नोएडा(हि.स.)। सर्दी और कोहरे को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 12 तक के शिक्षण संस्थानों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। सभी स्कूल 29 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक बंद रहेंगे।

इस समय दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular