Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजन'सरोज का रिश्ता' का शानदार ट्रेलर जारी

‘सरोज का रिश्ता’ का शानदार ट्रेलर जारी

अभिनेता शाहिद कपूर की बहन व अभिनेत्री सना कपूर की आगामी फिल्म ‘सरोज का रिश्ता’ का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने शनिवार को जारी कर दिया है। फिल्म में सना लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर गाजियाबाद की रहने वाली सरोज के इर्द -गिर्द घूमता है, जिसका किरदार सना निभा रही हैं।

सामने आये फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सरोज एक सर्वगुण सम्पन्न लड़की है, जो बिंदास लाइफ जीती है। लेकिन उसका वजन काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उसका परिवार और वह परेशान रहते हैं लेकिन इसके बावजूद सना के पीछे दीवानों की लाइन लगी रहती है। इन सब के बीच सना को देखने एक लड़का आता है,जो उसे इम्प्रेस करने में लगा होता है। वहीं दूसरी तरफ मोहल्ले का एक लड़का भी सरोज को पसंद करता है और उसे इम्प्रेस करने के लिए उसके पीछे पड़ जाता है।

इस फिल्म की घोषणा साल 2020 में हुई थी। लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी। वहीं अब मेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते हैं। अभिषेक सक्सेना निर्देशित यह फिल्म इसी साल 16 सितंबर को रिलीज होगी। यह पहला मौका है जब सना किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं। हालांकि इससे पहले वह फिल्म ‘शानदार’ और ‘खजूर पर अटके’ कैसी कुछ फिल्मों में अहम भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular