Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसराफा दुकान से द‍िनदहाड़े लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

सराफा दुकान से द‍िनदहाड़े लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र के आर्यनगर में ज्वाला महारानी मंदिर के बगल मुख्य राजमार्ग पर स्थित सराफा व्यापारी ननकन सोनी की दुकान से बुधवार को चोर दिनदहाड़े तीन लाख रुपये के जेवरात चुराकर भाग निकले। भागते समय एक चोर अपने जूते दुकान पर छोड़ गया। चोरों की हरकत आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसी कैमरा फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाने में जुटी है।
ज्वाला महारानी मंदिर के बगल मुख्य राजमार्ग पर बालाजी ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान मालिक ननकन सोनी ने बताया कि बुधवार करीब 12 बारह बजे एक व्यक्ति दुकान में आए। सोने के जेवरात खरीदने की बात कहकर आभूषण देखने लगा। उसने सोने की अलग-अलग छह अंगूठी, छह झुमकी, दो बिंदिया, दो फूल व तीन सेट झाला निकलवाया। सभी सामान एक ट्रे में निकाल कर रखते ही वह सभी जेवर समेट कर नंगे पांव दुकान से भाग निकला। लगभग 25 मीटर की दूरी पर एक पल्सर बाइक सवार खड़ा था।
बाइक स्टार्ट कर दोनों पूरब की ओर भाग निकले। चुराए गए जेवरों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने मामले की सूचना यूपी डायल 112 को दी। गांधीनगर चौकी की पुलिस टीम ने सीसी कैमरे से बाइक व चोरों के प्रिंट जुटाए। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय अधिकांश पुलिस बल 11वीं शरीफ के जुलूस की सुरक्षा में लगा हुआ था। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular