Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरहदों की रक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों को बहनों ने...

सरहदों की रक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों को बहनों ने भेजा रक्षासूत्र, मंगलकामना

वाराणसी (हि.स.)। देश के सीमाओं की रक्षा में तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों को रक्षाबंधन पर्व पर अपनों की कमी का एहसास न हो इसके लिए सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता लगातार उन्हें रक्षासूत्र भेज रही हैं। शनिवार को इनर व्हील वाराणसी स्वर्ण मंजरी की अध्यक्ष मधु तिवारी, सचिव सुषमा शर्मा, कोषाध्यक्ष कविता मालवीय ने सीमा पर तैनात सैनिकों को रक्षासूत्र भेजा।

इस दौरान संस्था की सदस्यों ने बताया कि स्वर्ण मंजरी की सदस्य जाह्नवी जो एक शहीद सैनिक की पत्नी हैं। उनकी संवेनदनाएं सभी सदस्यों के लिए खास हैं। ऐसे में उनकी भावना को देखते हुए सरहद पर तैनात जवानों को रक्षा सूत्र भेजा गया। भारतीय सीमा और उसकी संप्रभुता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए तत्पर रहने वाले बहादुर सैनिक भाइयों को देश की सभी बहन रक्षा सूत्र भेजें। इस मुहिम से सरहद के जवानों को भावनात्मक शक्ति और उर्जा मिलती है। सरहद पर तैनात हमारे जवान भाई हमारी रक्षा के लिए घर-परिवार को छोड़कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। ऐसे में जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेजकर हम अपना दायित्व निभा रहे हैं। राखी भेजने वालों में ममता द्विवेदी, माधुरी शर्मा, अंशुमाला पांडेय, नीलम मिश्रा आदि शामिल रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular