वाराणसी (हि.स.)। वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा पर नगर में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के साथ पूजा पंडालों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है।
सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीण अंचल में गुरुवार को लोहता थाना परिसर में पुलिस अफसरों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान डीजे नहीं बजाने, पंडाल में अश्लील गाने नहीं बजाने, प्रतिमा नदी के बजाय तालाब में विसर्जित करने, लाइसेंस अनिवार्य रूप से लिए जाने,कोविड प्रोटोकाल का पालन, कमेटी के सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर देने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अफसरों ने बैठक में कहा कि पूजा और मूर्ति विसर्जन के दिन हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अफसरों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि हुड़दंग करने वालों की सूचना पुलिस को दें। ताकि समय पर पहुंचकर आवश्यक पहल की जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को अपनी ओर से भरपूर सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया। बैठक में शांति समिति के सदस्य सहित सरस्वती पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीधर
