Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरसों की बुआई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

सरसों की बुआई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कन्नौज (हि. स.)। खेत पर सरसों की बुआई करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे ड्राइवर ने किसान को बेहोश पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गहिरा गांव निवासी विनोद कुमार (45) सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को विनोद खेत पर सरसों की फसल बोने गया था और वहीं पर बहोश हो गया। जब ड्राइवर खेत पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो किसान को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। जिस पर ड्राइवर ने परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों ने विनोद को मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जो उचित मुआवजा होगा, वह अतिशीघ्र किसान परिवार को दिलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular