Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलवाकर रहेंगे- चन्द्रशेखर आजाद

सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलवाकर रहेंगे- चन्द्रशेखर आजाद

औरैया(हि.स.)। जनपद के सहार में हुई दलित बृजेश कुमार की हत्या मामले में पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाने के लिए बुधवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद जनपद पहुंचे। परिजनों से मुलाकात की और कहा कि वे किसी के दबाव में न आएं। वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। भीम आर्मी चीफ के पहुंचने से पूर्व भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गांव और आसपास के लोग जो यहां बड़ी संख्या में आए पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। यह खुशी की बात है, लेकिन अब हमें किसी और के मरने का इंतजार नहीं करना होगा। बृजेश के परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की कानूनी लड़ाई लगने के लिए एक जुट होने की जरूरत है।

आजाद ने कहा कि मेरी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। प्रशासन अगर हमारी बात मान लेती है तो ठीक वरना जिले के मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा।

सुनील/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular