Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसरकार बनाने में जुटा तालिबान, इन मंत्रियों के नाम तय

सरकार बनाने में जुटा तालिबान, इन मंत्रियों के नाम तय

इंटरनेशनल डेस्क

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान अब नई सरकार के गठन में जुट गया है। तालिबान ने मंगलवार को कार्यवाहक वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री और गृह के नाम पर मूहर लगा दी है। बता दें कि तालिबान के लड़ाकों ने 15 अगस्त पर काबुल पर कब्जा जमा लिया था। इससे पहले वो कई शहरों को अपनी जद में ले चुके थे। रॉयटर्स ने अफगानिस्तान की एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा कि बताया है कि तालिबान ने सखउल्लाह को कार्यवाहक शिक्षा प्रमुख, अब्दुल बाकी को उच्च शिक्षा का कार्यवाहक प्रमुख और सदर इब्राहिम को को कार्यवाहक गृहमंत्री जबकि गुल आगा को वित्तमंत्री बनाया है। वहीं, मुल्ला शिरीन को काबुल का गर्वनर और हमदुल्ला नोमानी को काबुल का मेयर के साथ-साथ खुफिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने सोमवार को’लोया जिरगा’ यानी भव्य सभा का आयोजन किया, जिसमें आठ से ज्यादा उलेमाओं तथा धर्म के विद्वानों ने हिस्सा लिया है। तालिबान के राजनीतिक नेताओं ने भी लोया जिरगा में भाग लिया। तालिबानी नेता और दोहा शांति वार्ता दल के महत्वपूर्ण सदस्य मौलवी अमीर खान मुतक्की ने लोया जिरगा की अध्यक्षता की। इस दौरान मौलवी मुतक्की ने कहा कि तालिबान इस्लामी अमीरात अफगानिस्तान की नई सरकार में देश के सभी राजनीतिक दलों को शामिल करना चाहता है।

यह भी पढ़ें : 45 लाख की लूट में दो पत्रकार समेत तीन गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular