Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार बनने पर सात वचन निभाएगी कांग्रेस: अवनीश काजला

सरकार बनने पर सात वचन निभाएगी कांग्रेस: अवनीश काजला

मेरठ (हि.स.)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सात वचन निभाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और 2022 में बदलाव तय हैं।

जिला कांग्रेस की बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने विधानसभा प्रशिक्षण शिविर, विधानसभा तथा ग्राम सभा अध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। 26 अक्टूबर में किठौर विधानसभा तथा 27 अक्टूबर को हस्तिनापुर विधानसभा में बूथ लेबिल कार्यकर्तओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश की जनता के साथ प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सात वचन निभाए जाएंगे। महिलाओं को विधानसभा चुनावों में 40 प्रतिशत टिकट दिए जाएंगे। छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी दी जाएगी। किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। 2500 रुपए प्रति कुंतल गेंहू व धान का रेट और 400 रुपए कुन्तल गन्ना मूल्य किसानों को दिया जाएगा। बिजली का बिल सबका आधा होगा। कोरोना काल का बकाया साफ होगा। कोरोना की आर्थिक मार को दूर किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 20 लाख सरकारी रोजगार दिए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चार माह 24 घंटे कांग्रेस के नाम किए जाए। बैठक का संचालन सगठन प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, आशाराम, अरविंद तालियांन, पिंकी तालियांन, अनिल प्रमुख, राजेन्द्र जाटव, देशपाल गुर्जर, दिनेश उपाध्याय, राकेश सिंह, तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular