Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलसरकार बनते ही जेलों में गायत्री मंत्र की की गई थी शुरुआत...

सरकार बनते ही जेलों में गायत्री मंत्र की की गई थी शुरुआत : सुरेश राही

अयोध्या (हि. स.)। प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला , हनुमानगढ़ी में हनुमन्त लला का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है । जल्द ही सरकार कैदियों की सुविधाओं के लिए खुली जेल शुरू करेगी । जेलों के स्तर में भी सुधार किया जा रहा है ।जेलों में व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।

मुख्तार अंसारी को लगातार दो जेल बदले जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी कैदी है और उन्हें कैदी जैसी ही सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश में जैसे ही बीजेपी की सरकार बनी थी । जेलों में गायत्री मंत्र की शुरुआत की गई थी,जिससे जेल में निरुद्ध कैदियों का मन शांत हो सके और अच्छे कार्यों में लगे।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular