Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा जूनियर डाक्टरों ने फिर शुरु कर...

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा जूनियर डाक्टरों ने फिर शुरु कर दी हड़ताल

– पिछले दिनों 12 दिनों तक हड़ताल पर रहे जेआर, केन्द्र सरकार ने दिया था आश्वासन

कानपुर (हि.स.)। केन्द्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच फंसी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) की काउंसिलिंग का कोई भी रास्ता नहीं निकल पा रहा है। इसको लेकर एक बार फिर जूनियर डाक्टर कार्य को विरत करते हुए हड़ताल पर चले गये। हालांकि पिछले दिनों जब 12 दिनों तक जेआर हड़ताल पर रहे तो केन्द्र सरकार ने एक सप्ताह में हल निकालने का आश्वासन दिया था।

नीट पीजी की काउंसलिंग आरक्षण को लेकर फंसी हुई है और इसी के चलते काउंसलिंग भी नहीं हो पा रही है। जिससे नये छात्र मेडिकल कालेज में आ नहीं पा रहे हैं और काम का बोझ जूनियर डाक्टरों पर बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों 12 दिनों तक लगातार जूनियर डाक्टर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। इस पर केन्द्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में मामले का हल निकाल लिया जाएगा और काउंसलिंग शुरु हो जाएगी। इस पर जूनियर डाक्टरों ने हड़ताल को खत्म कर दिया था लेकिन कोई हल न निकलता देख एक बार फिर शनिवार से जेआर कार्य को विरत करते हुए हड़ताल पर चले गये। जूनियर डाक्टरों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। हड़ताल कर रहे जेआर ने एलएलआर अस्पताल (हैलट) में ओपीडी और आपरेशन ठप करने का ऐलान किया है। वहीं, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा संजय काला ने ने चिकित्सा शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश रद कर दिए हैं। सीनियर रेजीडेंट (एसआर), नान पीजी जूनियर रेजीडेंट (एनपीजी) और इंटर्न के अवकाश निरस्त कर वापस बुला लिया है। उनकी ड्यूटी वार्डों में लगाई गई है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular