Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकार ने 2025 से एसी ट्रक केबिन को अनिवार्य करने की मसौदा...

सरकार ने 2025 से एसी ट्रक केबिन को अनिवार्य करने की मसौदा अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र सरकार ने ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम को अनिवार्य करने के मसौदा की अधिसूचना जारी कर दी। यह नियम 01 जनवरी 2025 से केवल एन-2 और एन-3 श्रेणी के ट्रकों पर लागू होगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी मसौदा अधिसूचना में 01 जनवरी 2025 से निर्मित होने वाले एन-2 और एन-3 श्रेणियों से संबंधित मोटर वाहनों के केबिन में वातानुकूलित प्रणाली लगाने को अनिवार्य बना दिया गया है।

एन-2 श्रेणी के वाहन का कुल वजन 3500-12000 किलोग्राम के बीच होता है जबकि एन-3 श्रेणी के वाहन 12000 किलोग्राम से अधिक वजन के होते हैं।

वातानुकूलित प्रणाली से युक्त केबिन के प्रदर्शन का समय-समय पर संशोधित आईएस 14618:2022 के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर हितधारकों से टिप्पणियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इन्हें comments-morth[at]gov[dot]in पर भेजा जा सकता है।

सुशील/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular