Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार ने लोगों की हत्या करने की पूरी छूट पुलिस को दे...

सरकार ने लोगों की हत्या करने की पूरी छूट पुलिस को दे दी : चंद्रशेखर

कासगंज (हि.स.)। पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुए अल्ताफ के परिवार से मिलने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर उर्फ रावण कासगंज पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ जिले के एसपी से भी मुलाकात की। हत्या में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर, पीड़ित परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई।

एसपी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की हत्या करने की पूरी छूट पुलिस को दे रखी है। जिसका प्रमाण कासगंज, गोरखपुर, हाथरस, आगरा और लखनऊ में देखने को मिला है। कहा कि पीड़ित परिजनों को अगर न्याय नहीं मिलता है तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

बताया कि एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने तहरीर ले ली है। हत्यारे पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही होगी। मृतक अल्ताफ के पिता चांद मियां को चंद्रशेखर ने भरोसा दिलाया है कि वे उनकी इस दुखद घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular